{"_id":"584854444f1c1be6724497e2","slug":"court-closed-railway-crossing-today-will-be-kept-twister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी रेलवे क्रासिंग बंद, आज रखे जाएंगे गाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी रेलवे क्रासिंग बंद, आज रखे जाएंगे गाटर
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
कचहरी ओवरब्रिज के नीचे खड़ी 500 टन क्षमता वाली क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी क्रासिंग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज पर गाटरों को रखने के लिए रेलवे ने बुधवार को क्रासिंग बंद कर दी। वहीं गाटरों को आरओबी पर रखने के लिए दो हाई पावर क्रेन मंगाई हैं। गुरुवार को पुल पर गाटर रखने का काम किया जाएगा।
बीते डेढ़ साल से कचहरी रेलवे क्रासिंग पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। पीडब्ल्यूडी ने इसका कार्य बीते दो माह पहले ही पूरा कर लिया था। लेकिन रेलवे की ओर से गाटरों को रखने का काम नहीं हो पा रहा था। बुधवार को पुल निर्माण में आ रही सभी बाधाएं लगभग समाप्त हो गईं। रेलवे की ओर से बनाए गए पिलरों पर 21-21 मीटर लंबे व करीब तीन सौ टन वजनी गाटरों को रखने के लिए बुधवार को विभाग ने आगरा व नागालैंड से दो क्रेनों को उन्नाव स्टेशन तक पहुंचाया। क्रेनों के पहुंचने के बाद रेलवे अधिकारियों ने गाटरों को रखने के लिए तैयारियां जोरों पर शुरू कर दीं।
बुधवार को रेलवे ट्रैक पर आवश्यक सामग्री को पहुंचाया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को गाटरों को रखने के लिए ब्लाक मांगा गया है। अगर ब्लाक मिल गया तो गाटरों को पुल पर रखने का काम शुरू करा दिया जाएगा।