{"_id":"58ced1444f1c1bf4431a1cc7","slug":"couple-killed-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दंपति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के नवई-मकूर मार्ग पर लखनापुर मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार वैन ने साइकिल में टक्कर मार दी, इसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दंपति को जिला अस्पताल ले गई। यहां पति को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज किया जाने लगा। गंभीर चोटें आने से महिला की भी देर शाम मौत हो गई। हादसे में वैन सवार लोग बाल-बाल बच गए। गाड़ी का नंबर कानपुर का होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वैन में बैठे लोग कानपुर के हो सकते हैं।
हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहनीखेड़ा निवासी अबरार (35) पुत्र मकसूद रविवार सुबह साइकिल से पत्नी जलीशुन के साथ अजगैन थानाक्षेत्र के वसीरतगंज स्थित ससुराल जा रहे थे। अजगैन थानाक्षेत्र के नवई-मकूर मार्ग पर लखनापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार वैन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौत की सूचना पर अजगैन पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल महिला का हालचाल जानने के साथ ही घटना की जानकारी ली।
इसके बाद रात करीब आठ बजे के बाद इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। अजगैन एसओ अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में दंपति की मौत हुई है। वैन में सवार लोगों की जानकारी नहीं है। अभी थाने में किसी भी प्रकार की तहरीर भी नहीं आई। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।