फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Councilor begs for bonfire in front of municipality

Unnao News: अलाव के लिए सभासद ने नगर पालिका के सामने मांगी भीख

Tue, 02 Jan 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Councilor begs for bonfire in front of municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। कई दिनों से मांग के बाद भी नगर पालिका से लोकनगर वार्ड में अलाव न पहुंचने से नाराज सभासद ने आधे कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका गेट पर बैठकर पालिका को लकड़ी खरीदने के रुपये देने के लिए भीख मांगी। इस दौरान भीख में मिले 650 रुपये अध्यक्ष के प्रतिनिधि को देने पहुंचे।
भीषण सर्दी के बावजूद अलाव की व्यवस्था न होने से नाराज लोकईया खेड़ा के सभासद ओमेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पंकज मंगलवार दोपहर नगर पालिका पहुंचे और शर्ट उतार कर समर्थकों के साथ पालिका के गेट पर बैठ गए। गरीब नगर पालिका को दान दें का स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर लोगों से भीख मांगी। सड़क से गुजरने वाले लोगों ने उनके भिक्षापात्र में रुपये भी डाले।
विज्ञापन

पालिका से बड़ा चौराहा तक लोगों से नगर पालिका के लिए दान मांगा। उन्होंने बताया कि कई बार कहने के बाद भई वार्ड संख्या 13 में अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। नगर पालिका के पास अलाव के लिए बजट नहीं है। इससे लिए भीख मांग कर रुपये जोड़ रहे हैं और इन्हें पालिका अध्यक्ष को देंगे, ताकि अलाव की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रुपये लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रवेता मिश्रा के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा के पास पहुंचे तो उन्होंने रुपये लेने से इन्कार करते हुए, अलाव प्रभारी व जलकल अभियंता विवेक वर्मा को बुलाया और अलाव की व्यवस्था न होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने सभासद से नियमित अलाव की व्यवस्था कराने का वादा किया। इसके बाद सभासद अपने समर्थकों सहित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और दान में मिले रुपये जरूरमंदों को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed