{"_id":"56f979a44f1c1b707af00665","slug":"coplainant-reurned-from-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के दर से मायूस हो लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के दर से मायूस हो लौटे फरियादी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
एसपी आफिस में शिकायतकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूर ग्रामीण क्षेत्रों से सफर तय कर पुलिस कार्यालय पहुंचे करीब एक सैकड़ा लोग घंटों विभाग की मुखिया का इंतजार करते रहे। पर वह कार्यालय नहीं पहुंचीं। यहां तक चिलचिलाती धूप में एक अधेड़ गश खाकर गिर गया। होश में आया तो अधिकारियों को कोसने से नहीं थका। बानगी के तौर पर कुछ लोगों की शिकायतें यहां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
केस 1
बीघापुर के लालगंज द्वितीय निवासी शिवशंकर की पत्नी शांति ने बताया गांव के कुछ दबंग लोग आए दिन नशे में धुत होकर परिवार के लोगों से अभद्रता करते हैं। 23 फरवरी को दरवाजे के सामने गालियां देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर जमकर मारा पीटा और दरवाजे पर रखा छप्पर भी गिरा दिया। थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन से एसपी से मिलने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शांति ने बताया कि सोचा था कि आज सोमवार है साहब जरूर मिलेंगे, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
केस 2
अचलगंज के हड़हा गांव निवासी शकील ने बताया कि उसे सरकारी आवासीय कालोनी मिली है। गांव के कुछ लोग कब्जे की नीयत से आए दिन उसके साथ मारपीट व गालीगलौज करते हैं। 27 मार्च की शाम आरोपी उसके घर पर आए और निर्माण न करने की बात कही। उसके विरोध करने पर मारपीट करने लगे। दबंगों ने धमकी दी कि थाने में प्रार्थना पत्र दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर एसपी से मिलने तीन दिन से आ रहा हूं। पर एसपी मैडम मिलती ही नहीं।
विज्ञापन
केस 3
एसपी कार्यालय परिसर में बैठी आसीवन थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि पिता ने रिश्तेदारी की वजह से कसबे के युवक से शादी तय कर वरीक्षा कर दी। शादी का झांसा देकर आरोपी अक्सर घर आकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। थाने में शिकायत की तो पुलिस ने जांच की बात कहकर चलता कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कई बार थाना पुलिस से वह मिल चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई फिर भी मायूसी ही हाथ लगी।
केस 4
फतेहपुर चौरासी के पतौली गांव निवासी रागिनी का आरोप है मारपीट के एक मामले में उसे साजिशन फंसा दिया गया था। मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर एक दरोगा ने उससे नौ हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि पैसा लेने के बाद भी दरोगा ने उसका नाम मुकदमे से नहीं हटाया उल्टे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। बताया कि मामले में वह एक बार एसपी से मिलकर आपबीती सुनाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि वह फिर से एसपी मैडम से मिलने आई थी।
क्या है जनता से मिलने का समय
शासन से नियमानुसार सुबह 10 से 12 बजे तक एसपी अपने कार्यालय में बैठकर जनता से मिलकर समस्याएं सुने साथ ही उनके प्रार्थनापत्रों पर संबंधित थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दें। एसपी के कार्यालय से बाहर या किसी मीटिंग या अन्य आवश्यक कार्य में व्यस्त होने पर एएसपी या सीओ कार्यालय में मौजूद रहकर जन शिकायतें सुनें। कार्यालय कार्यावधि में किसी सक्षम अधिकारी के न होने पर शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी प्रार्थनापत्र लेकर उन्हें सबंधित थाने या कोतवाली भेजे।
एसपी बोलीं, बैंक चेकिंग में थे एएसपी व सीओ
एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि बताया कि वह हमेशा निर्धारित समय में कार्यालय में मौजूद रहकर जनता की शिकायतें सुनती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को बीघापुर थाने का निरीक्षण करने गई थीं। वहीं दूसरी ओर डीजी के निर्देश पर बैंकों की चेकिंग अभियान चलाया गया था। हो सकता है कि इसी के चलते कार्यालय में कोई अधिकारी मौजूद न रहा हो। उन्होंने बताया कि सोमवार का दिन होने से भीड़ अधिक रही होगी। उन्होंने बताया कि शाम को तमाम लोग आवास पर अपनी शिकायतें लेकर आए थे, उनके प्रार्थनापत्र लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इंसेट
बीस लंबित मामले निस्तारण को भेेजे ही नहीं
पुरवा (उन्नाव)। तहसील दिवस के विभिन्न विभागों के 20 मामले लंबित होने के बाद भी इन्हें आज तक निस्तारण के लिए तहसील मुख्यालय नहीं भेजा गया है। लंबित मामलों में राजस्व विभाग के 6, डीपीआरओ के 2, जल निगम के 1, विद्युत विभाग के 2, सिंचाई के 1, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के 1, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीके दो और पुलिस में पुरवा कोतवाली के तीन व मौरावा, सेाहरामऊ के 1-1 शामिल हैं।