फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Congressmen walk sworn out

पदयात्रा निकालकर ली शपथ

Wed, 08 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 08 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congressmen walk sworn out
उन्नाव। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए पदयात्रा कर शपथ ली। बताया कि 19 अप्रैल को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही रैली में भारी संख्या में जिले के कांग्रेसी भाग लेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से पदयात्रा लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल पर पहुंची। प्रदेश सचिव शरद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण दिलाई। प्रदेश के संगठन मंत्री शिवशंकर शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है, जिसे देश की चिंता होती है किसानों व मजदूरों की चिता ंहोती है, यह हम नहीं हमारा इतिहास बताता है। कांग्रेस ने इस देश को बनाने का काम किया है।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री अशोक धानविक ने कहा कि किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण का जो काला कानून है इसकी वापसी तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस किसानों को उनकी बदहाली पर ऐसे ही नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव शरद मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोध भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों से उनकी जमीन लेकर उनको आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि झूठ और केवल झूठ के दम पर यह मोदी सरकार सत्ता में तो आ गई लेकिन इसके सारे निर्णय देश हित के विपरीत है।

 जिलाध्यक्ष हसन वासिफ  ने कहा कि भारत सरकार की किसान विरोधी नीति खुलकर सामने आ चुकी है, कांग्रेस को किसी भी कीमत पर संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल स्वीकार नहीं होगा।

इसी मुद्दे को लेकर 19 अप्रैल को रामलीला मैदान नई दिल्ली में विशाल रैली को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। उन्नाव के किसानों को प्रेरित करने के लिये 11 से 16 अप्रैल तक प्रत्येक विधान सभा में पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।


पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जनपद से हजारों किसानों को दिल्ली ले जाने के लिये हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अंकित परिहार, हरिप्रसाद कुरील, कमल तिवारी, राज कुमार लोधी, डॉ. अनवर खुर्शीद, श्यामलाल गामा, अनूप कुमार मेहरोत्रा, पुत्तीलाल वर्मा, कृष्णपाल सिंह यादव, राम बहादुर सिंह, रामकृष्ण मालवीय, मो. सलीम खां, कृपाशंकर बाजपेई, यशकरन पटेल, डॉ. सूर्य नारायण यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed