{"_id":"68263ca8fc8c3f5eae01f36a","slug":"congressmen-protested-against-madhya-pradesh-minister-clashed-with-police-unnao-news-c-221-1-sknp1055-131102-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
Fri, 16 May 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 16 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पैदल नारे लगाते हुए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने क्लब के पास रोका तो नोकझोंक हुई। बाद में मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर ज्ञापन लिया।
कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पैदल ही निराला प्रेक्षागृह में राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए से निकले। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विजय शाह की अमर्यादित टिप्पणी से सेना और महिला सैनिकों का अपमान हुआ है। कांग्रेसी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की। पुलिस क्लब के पास पहुंचने पर कांग्रेसियों को अधिकारियों ने रोक दिया। इस पर पुलिस और कांग्रेसियों में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने वहीं पहुंचकर ज्ञापन लिया। हनुमंत सिंह, सुभाष सिंह, जावेद कमाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, शिवम अवस्थी, अजय गौतम, तन्मय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।