{"_id":"57d061ef4f1c1bbc0a3170dc","slug":"congress-leader-raj-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन व लैपटाप बांटने से नहीं दूर होगी बेरोजगारी-राजबब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन व लैपटाप बांटने से नहीं दूर होगी बेरोजगारी-राजबब्बर
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
raj babbar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेपटॉप और मोबाइल बांटने से युवाओं का भला नहीं होगा। इसके लिए उन्हें रोजगार मुहैया कराना होगा। मां-बाप अपने बच्चों को रोजगार के लिए पढ़ाते हैं। न कि हाथ फैलाकर मांगने के लिए। किसानों के कांग्रेस की खटिया लूट लेने के बयान पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि कहा कि क्या उत्तर प्रदेश के किसान लुटेरे हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने 27 साल यूपी बेहाल संदेश यात्रा के दौरान संबोधन में यह बात कही।
बुधवार को उन्नाव पहुंची कांग्रेस की संदेश यात्रा का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में जबरेला, कालुखेड़ा, मौरावां पुरवा, बिछिया होते हुए उन्नाव शहर पहुंची संदेश यात्रा के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों का खासी भीड़ रही। पुरवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने कहा की 27 साल यूपी बेहाल कोई यात्रा नही बल्कि लोगों के दिल की आवाज है। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी की खाटसभा की खटिया तो किसानों के लिए ही थी। भाजपा वाले बोल रहे हैं कि किसानों ने खटिया लूट ली। सवाल किया कि क्या किसान लुटेरा है। कहा कि 2017 के चुनाव में किसान बताएगा कि कौन लुटेरा है। कहा कि जातिवादी राजनीति के कारण उत्तर प्रदेश में विकास पीछे है। यहां किसानों को सूखा राहत का रुपया देने में भी आर्थिक दोहन किया जाता है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि आप लोगों ने बहुत सरकारें बनवाई है। एक बार अपनी सरकार भी बना लीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आपको मुख्यमंत्री पद के लिए शीला दीक्षित जो कि उन्नाव की बहू हैं उन्हें मौका दिया है। अगले चुनाव में उन्नाव का मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास बदल दें। संदेश यात्रा को पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व सांसद संतोष सिंह, सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी संबोधित किया।
इनसेट
स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ता
कांग्रेस पार्टी कार्यकार्ताओं में डा. सूर्य नरायन यादव, बीडी कठेरिया, बृजपाल सिंह ने। लखनऊ बाईपास पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, महेश, दिनेश शुक्ला, श्यामा सिंह। स्टेडियम के निकट दिलप्रीत सिंह ने। फैंटेसी मोटेल के पास निधि रावत, छविनाथ लोधी, गदनखेड़ा बाईपास पर डा. अनवर खुर्शीद, हरि प्रसाद कुरील, मंजू भारती, जंग बहादुर सिंह, अनुराग सिंह, बदरका मोड़, पर अंकित परिहार, राज कुमारी जायसवाल ने जोरादर स्वागत किया। यात्रा में सुभाष सिंह, कमल तिवारी, यतींद्र सिंह, अजीत किशोर श्रीवास्तव, आरती बाजपेई, मीना रावत, जावेद कमाल, पूजा सिंह, यशकरन पटेल, हाजी राशिद बेग, अरुण कुशवाहा, राजीव रतन राजवंशी, विश्वास निगम, अनूप मेहरोत्रा, संजय निगम, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।