फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Competition towing broken

प्रतियोगिता में रस्सा टूटा, डीएम लाल

Sun, 04 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 04 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Competition towing broken
भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

विश्व दिव्यांग दिवस पर शहर के नार्मल स्कूल मैदान में शिक्षा विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। इसमें जिले के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम सुरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद दिव्यांगों ने डीएम को बुके भेंट की तो अधिकारी ने दुलार करते हुए बड़ा अधिकारी बनने का आशीर्वाद दिया। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न कार्यक्रमों पर तालियों से जमकर उत्साहवर्धन किया। रस्सा खींच प्रतियोगिता के दौरान रस्सा टूटने से अफरातफरी मच गई। डीएम ने लापरवाही पर बीएसए को आड़े हाथो लेते हुए रस्से का इंतजाम करने वाले जिम्मेदार का नाम तलब किया है। वहीं प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों पुरस्कृत कर हौसलाफजाई की। कार्यक्रम में समेकित शिक्षा प्रभारी शशिप्रभा श्रीवास्तव, बीईओ मुख्यालय संजय यादव, बीईओ बिरजू भारती, शिक्षक मनोज यादव, विनोद द्विवेदी, अलका मिश्र,  इंद्रसेन सिंंह भी मौजूद रहे। रस्सा खींच प्रतियोगिता में जिस जर्जर रस्से का इंतजाम किया गया था। उसे व्यायाम शिक्षक एक टेंट हाउस से लाए थे। जो अब मुसीबत का सबब बन गया है। यह जानकारी एक विभागीय अधिकारी ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed