{"_id":"600ed9498ebc3e340557cae2","slug":"cold-unnao-news-knp6080574157","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप न निकलने से पूरे दिन गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप न निकलने से पूरे दिन गलन
विज्ञापन
सोमवार सुबह 8 बजे कोहरे के कारण कुछ ऐसा रहा शहर का नजारा।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सोमवार को पूरे दिन धूप न निकलने से लोगों का पूरे दिन गलन का अहसास होता रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
रविवार दोपहर तेज धूप निकली थी। इस कारण ठंड कम हुई थी। हालांकि सोमवार को मौसम पूरी तरह बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर नहीं निकले। धूप न निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा।
अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से घटकर 15 पर पहुंच गया। 4.9 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवाओं से गलन में इजाफा हो गया और लोग परेशान रहे। पूरे दिन लोह घरों में आग, ब्लोअर व रूम हीटर जलाते रहे। उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने अगले चार-पांच दिनों में ठंड एवं कोहरे का प्रकोप बढ़ने की जानकारी दी है। इस सप्ताह आसमान साफ और हवाओं की रफ्तार तेज रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
नहीं जल रहे अलाव
पाटन। एक पखवारे से कड़ाके की ठंड पड़ने पर भी अलावा नहीं जलवाए जा रहे हैं। बक्सर, ऊंचगांव, भगवंत नगर, सुमेरपुर, तकिया, बीघापुर, लालकुआं, बारासगवर व धानी खेड़ा पर हर साल गरीबों और राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलवाए जाते रहे हैं। इस बार तहसील प्रशासन ने अभी तक कहीं अलाव नहीं जलवाए हैं। सपा नेता दीपू यादव, सचिन गुप्ता व दीपक नारायण ने कंबल वितरण में भेदभाव के आरोप लगाए हैं। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया कि कंबल वितरण नियमानुसार किया गया है। अलाव जलाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। (संवाद)