फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CO will investigate the allegations against the inspector of entering the house and misbehaving with women

Unnao News: दरोगा पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता के आरोप की सीओ करेंगे जांच

Sat, 21 Jun 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 21 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
CO will investigate the allegations against the inspector of entering the house and misbehaving with women
बीघापुर। अड़ौली गांव में सात दिन पहले अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ उनके घर में घुसकर दरोगा की ओर से की गई अभद्रता की शिकायत के बाद एसपी ने सीओ को जांच सौंपी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अढ़वली गांव निवासी नवीनचंद्र ने 18 जून को एसपी दीपक भूकर को पत्र देकर हल्का दरोगा सूरज यादव पर अभद्रता का आरोप लगाया था। आरोप है कि 13 जून को जमीन के विवाद में दरोगा ने पड़ोसी छेदीलाल, सुरेंद्र, रंजीत के साथ घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की अपमानित किया था। आरोप है कि रुपयों की मांग पूरी न होने पर पीड़ित का ही चालान कर दिया था। एसपी ने सीओ ऋषिकांत शुक्ला को जांच सौंपी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------------
गड्ढे से अनियंत्रित बाइक खंती में गई, दंपती, दो बच्चे घायल
सफीपुर। आसीवन थानाक्षेत्र में सड़क के बीच में बने गड्ढे में गई बाइक अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। घटना में दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी बृजपाल (30), पत्नी सोनी (25), बेटी लक्ष्मी (5) और बेटे गोलू (3) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से आसीवन थानाक्षेत्र के गांव लगलेसरा में रहने वाले रिश्तेदार के घर आए थे। शाम छह बजे लौटते समय सफीपुर-मियागंज मार्ग पर सिर्सचेरी और मवई बृह्म्नान के बीच में सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने से अनियंत्रित होकर खंती में चल गई। घटना में सभी घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed