फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CMO stopped salary of 150 health workers including doctors

Unnao News: सीएमओ ने डॉक्टरों सहित 150 स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन

Mon, 26 Jun 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 26 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
CMO stopped salary of 150 health workers including doctors
उन्नाव। डीएम के निर्देश पर 23 जून को अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। इसमें अनुपस्थित पाए जाने वाले चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने की कार्रवाई सीएमओ ने की है। जांच में नदारद मिले स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। स्पष्टीकरण न मिलने तक किसी भी कर्मी का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर एसडीएम ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ 102 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले पाए गए थे। इसके बाद सीएमओ ने भी एसीएमओ से अस्पतालों का औचक निरीक्षण कराया। इस दौरान 48 कर्मी अस्पताल से नदारत मिले। डीएम के निर्देश पर सोमवार को सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों सहित 150 कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका है। इसके साथ ही सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। बताया कि जब तक स्पष्टीकरण नहीं मिलेगा, वेतन जारी नहीं होगा।
विज्ञापन

--
टीकाकरण में लापरवाही पर 18 एएनएम का वेतन रोका
उन्नाव। टीकाकरण में लापरवाही पाए जाने पर 18 एएनएम का वेतन रोक दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने सोमवार को टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने सभी ब्लॉकों की एएनएम से टीकाकरण संबंधी जानकारी ली। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण में कम और माइक्रों प्लान बनाने में लापरवाही मिलने पर सभी एएनएम का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं शुक्लागंज और शहर में तैनात एएनएम का पर भी वेतन रोक दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed