{"_id":"582768494f1c1bc868b372b1","slug":"cm-on-21-will-inaugurate-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 21 को करेंगे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 21 को करेंगे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
inspecting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 21 नवंबर को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। बांगरमऊ में कबीरपुर गांव के पास बनी एयर स्ट्रिप पर 11 फाइटर प्लेन लैंडिंग व टेकऑफ का प्रदर्शन भी करेंगे। शनिवार शाम को यूपीडा के सीईओ, एयर फोर्स के कमांडर इन चीफ, डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण व उद्घाटन व सभास्थल का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन से एक दिन पहले 21 नवंबर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का तोहफा देंगे। एक्सप्रेस-वे की तारीख तय होने के बाद शनिवार को यूपीडा के सीईओ नवनीत सहगल, एयर फोर्स के कमांडर इन चीफ राजेश इस्सर, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसपी नेहा पांडेय और सपा जिला महासचिव राजेश यादव ने एक्सप्रेस वे पहुंचे और सभा स्थल के लिए स्थान चयनित किया। मालूम हो कि आगरा से लखनऊ के बीच 1630 करोड़ की लागत से 300 किलोमीटर लंबा 6 लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है। पूरा हो चुका है। यह एक्सप्रेस-वे जिले की तीन तहसीलों सफीपुर, बांगरमऊ व हसनगंज होकर निकला है। सपा जिला महासचिव राजेश यादव ने बताया कि 21 नवंबर को होने वाला उद्घाटन समारोह ऐतिहासिक होगा। बांगरमऊ तहसील के कबीरपुर गांव के पास बनी एयर स्ट्रिप पर वायु सेना के 11 फाइटर प्लेन उतरेंगे और उड़ान भरते हुए करतब दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि सभा के लिए मंच बनाने का काम रविवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
14 किमी लंबी है एयर स्ट्रिप
छह लेन वाले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कबीरपुर व जोगीकोट गांव के बीच 14 किमी लंबी एयर स्ट्रिप भी बनाई गई है। आपात स्थिति में भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) विमानों को यहां लैंड और टेकऑफ किया जा सकेगा।
विज्ञापन