फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cleaning supervisor suspended for abusing member

Unnao News: सभासद से गाली गलौज करने पर सफाई सुपरवाइजर निलंबित

Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cleaning supervisor suspended for abusing member
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। सफाई व्यवस्था में लापरवाही और टोकने पर सफाई सुपरवाइजर पर गाली-गलौज का आरोप लागाया। सभासदों ने ईओ कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान ईओ से तीखी नोकझोंक भी हुई। ईओ ने सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। ईओ ने सभासदों पर भी गाली-गलौज का आरोप लगाया है। बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी है। जरूरत पड़ी तो गाली गलौज करने वाले सभासदों पर एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
सफाई व्यवस्था को लेकर टोकने पर सफाई सुपरवाइजर पर वार्ड नंबर दस जवाहर नगर के सभासद से निशेष कुमार से गाली गलौज व अभद्रता से नाराज कई सभासद बुधवार दोपहर नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने ईओ ओमप्रकाश से सफाई सुपर वाइजर अंकित गौरव की शिकायत की। आरोप लगाया कि सुपरवाइजर सफाई संबंधी किसी कार्य पर ध्यान नहीं देते। सभासद ने सुपरवाइजर की ओर से कई गई गाली गलौज की कॉल रिकार्डिंग भी ईओ को सुनाई। इसी दौरान सभासदों ने ईओ पर सुपरवाइजर का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए शोरशराबा शुरू कर दिया, गाली-गलौज भी हुआ।
विज्ञापन

सुपरवाइजर अंकित भी ईओ के कार्यालय कक्ष पहुंच गए तो सभासदों से धक्कामुक्की भी हुई। मामला बढ़ते देख लोगों ने शांत कराया। सभासद सफाई नायक के निलंबन की मांग की जिद पर अड़ गए। ईओ ओमप्रकाश ने बताया कि सफाई सुपरवाइजर अंकित निलंबन करते हुए जांच कराई जा रही है। उन्होंने कुछ सभासदों पर कार्यालय में आकर अक्सर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। बताया कि उन्होंने इसकी भी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है। आवश्यक हुआ तो अध्यक्ष से वार्ता के बाद एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed