फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

पक्षियों के कलरब के बीच ले खाने का मजा

Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
civic
शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षीविहार। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। पर्यटन दिवस को लेकर नवाबगंज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार पर्यटकों की अगवानी के लिए सजा दिया गया है। मोटेल सहित सुरखाब रेस्टोरेंट के शेफ पर्यटकों के लिए लजीज व्यंजन बनाने के लिए तैयार हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए फूस हट बनाकर तैयार की गई है। इनमें बैठकर लोग पक्षियों का कलरव सुन सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन व पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार भी पर्यटकों के लिए तैयार कर दिया गया है। मोटेल के दस लग्जरी कमरों व गौरैया रेस्टोरेंट को सजा दिया गया है। यहां पर बनी कैंटीन में 26 प्रकार के व्यंजन, चाइनीज, राजस्थानी व दक्षिण भारतीय खाने की व्यवस्था की गई है। सुरखाब रेस्टोरेंट में मिस्सी रोटी, बथुआ का साग की एक प्लेट 120 रुपये में मिलेगी। पंचमेल दाल, बेसन की रोटी और और चने का साग भी 120 रुपये प्लेट में मिलेगा। इडली-सांभर, डोसा भी मिलेगा। कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, चावल, छोला- भटूरा सहित सभी प्रमुख व्यंजन यहां उपलब्ध होंगे। सुपरवाइजर सहायक प्रबंधक ओमेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ खास दिनों में विशेष सजावट के साथ भारतीय व्यंजन पर्यटकों को परोसे जाते हैं। पक्षी विहार में घूमने के लिए पर्यटकों के लिए वन विभाग की ओर से प्रति व्यक्ति 30 रुपये टिकट निर्धारित है। रेंजर विवेक वर्मा ने बताया कि इस समय पक्षी विहार में विदेशी पक्षी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed