{"_id":"61df1515eed1b75c275ab434","slug":"civic-unnao-news-knp674991349","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी आप बन सकते वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी भी आप बन सकते वोटर
विज्ञापन
उन्नाव। पात्रता के बावजूद अगर अभी तक आप मतदाता नहीं बने हैं तो बन सकते हैं। इसके लिए आपको निर्वाचन आयोग की निर्धारित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
एक नवंबर से पांच दिसंबर 2021 तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद 5 जनवरी 2022 को सूची जारी की गई थी। इस सूची में 22.85 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया था। हालांकि इसी बीच 8 जनवरी को आचार संहिता लागू कर दी गई। इसके बाद प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया। हालांकि निर्वाचन आयोग ने अभी उन लोगों को राहत दी है जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं चढ़ पाए हैं। ऐसे लोग 17 जनवरी तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के सत्यापन के बाद सूची में नाम बढ़ा दिया जाएगा। http://nvsp.in/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी शकुंतला चौहान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद बीएलओ द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही सूची में नाम शामिल कर लिया जाएगा।
वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड एक न्यू इलेक्टर/वोटर पर क्लिक करना होगा। इस पर आए फार्म को भरना होगा। फार्म में नाम, मोबाइल नंबर, जिला, राज्य सहित अन्य जानकारियां भरनी होगी। सभी जानकारी चेक करने के बाद आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रजिस्ट्रेशन सफल होने की जानकारी आ जाएगी।