फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

सीसी सड़क और नालियों के लिए मिले 77.32 लाख

Fri, 10 Dec 2021 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
civic
नगर पंचायत अचलगंज। संवाद (फाइल फोटो)। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एक साल पहले गठित नगर पंचायत अचलगंज में विकास कार्यों के लिए पहला बजट जारी कर दिया है। 77.32 लाख रुपये से निकाय क्षेत्र की 21 हजार की आबादी को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

2020 में प्रदेश सरकार ने चार ग्राम पंचायतों को जोड़कर अचलगंज नगर पंचायत का गठन किया था। इन ग्राम पंचायतों में हड़हा, कांटी, लोहचा व अचलगंज शामिल थीं। अचलगंज की आबादी 7768, हड़हा व कांटी की 10812 और लोहचा की आबादी 1978 है। गठन के बाद अचलगंज नगर पंचायत का कार्यालय खोला गया। राजेश दुबे को अधिशासी अधिकारी बनाया गया। नवगठन के एक साल बाद अब शासन ने अचलगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 77.32 लाख रुपये का बजट जारी किया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बबुआइनखेड़ा में सरवन के मकान से राजकुमार के मकान और नरेश के मकान से रामचंद्र के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण। बलऊखेड़ा में रामकुमार के मकान से राजू सोनकर के मकान तक व बिंदा राजपूत के मकान से बाबूलाल के मकान तक इंटलॉकिंग व नाली बनेगी। लोहचा में शिवम अवस्थी के मकान से पुत्तन पासी के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली बनाई जाएगी। अचलगंज में नन्हू के मकान से रामविलास के मकान और मनोज कुमार के मकान से रामचंद्र के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण होगा। रामचंद्र के मकान से पंचायत भवन तक और कल्लू के मकान से महावीर के घर तक और वीरेंद्र द्विवेदी के मकान से बच्चा मिश्रा के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed