फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी

Wed, 03 Nov 2021 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि एक फोन पर फाल्ट की मरम्मत होगी। ब्रेकडाउन की तुरंत मरम्मत के लिए बिजली विभाग ने अतिरिक्त गैंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

गुरुवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने दिवाली पर 48 घंटे तक रोस्टिंग न करने के आदेश जारी किए हैं। बुधवार शाम सात बजे से शुक्रवार शाम सात बजे तक बिना रोस्टिंग के आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए विद्युत विभाग ने विशेष तैयारी कर ली हैं। लोकल फाल्टों पर लगाम लगाने के लिए ढीले तारों को कसा गया है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के लिए अलग से ट्राली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है। वहीं ब्रेकडाउन को तुरंत अटेंड करने के लिए अतिरिक्त गैंग तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता प्रथम एससी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे से शुक्रवार शाम 7 बजे तक 48 घंटे दिवाली पर बिजली कटौती नहीं होगी। लोकल फाल्टों की एक कॉल पर मरम्मत की जाएगी। प्राइवेट कर्मियों के दो अतिरिक्त गैंग तैयार रखे जा रहे हैं। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत इन अतिरिक्त गैंग भेजकर फाल्ट दुरुस्त कराए जाएंगे। दो ट्राली ट्रांसफार्मर भी रिजर्व रखे गए हैं। कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत पर तुरंत ट्राली ट्रांसफार्मरों को लगाकर आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed