फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

अधिकांश धान खरीद केंद्रों पर ताले

Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic
पुरवा के बेहटा भवानी साधन सहकारी समिति में बंद ताला। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सरकारी धान खरीद के पहले दिन पीसीएफ एजेंसी के सचिवों के हड़ताल पर होने से अधिकांश केंद्रों पर ताले लटकते रहे। सिर्फ विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर धान खरीद की बोहनी हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार से धान खरीद शुरू हो गई। पहले ही दिन पीसीएफ के 23 में से एक भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। विपणन शाखा के नौ केंद्रों में सिर्फ उन्नाव मंडी समिति में खोले गए केंद्र पर 14.80 क्विंटल धान की खरीद हो सकी। सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम रवींद्र कुमार ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर धान बेचने पहुंचे जानकीखेड़ा के जसवंत सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। जसवंत सिंह वर्तमान सत्र 2021-22 में धान बेचने वाले जिले के प्रथम किसान बने। इस दौरान विधायक व डीएम ने केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने किसानों को बताया कि धान के साथ सरकार मक्का भी खरीद रही है। अपना धान व मक्का बेचने के लिए पंजीकरण करा लें और सरकारी क्रय केंद्रों पर ही अपनी उपज बेचें। सरकार 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान और 1870 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्का खरीदेगी। अवकाश के दिनों को छोड़कर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केंद्र खुलेंगे। धान खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम मिश्रा, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुरेंद्र चौधरी व मंडी सचिव सुधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक फतेहपुर चौरासी में दो धान क्रय केंद्र खोले गए। साधन सहकारी समिति बबुरिहा में बोरे न आने के कारण पहले दिन खरीद शून्य रही। इससे किसान केंद्र से निराश होकर लौट गए। जसरा मारूफपुर साधन सहकारी समिति के सचिव बालेंद्र कुमार ने बाताया कि धान क्रय केंद्र का संचालन बांगरमऊ मंडी में किया जा रहा है। खरीद की सारी व्यवस्था पूर्ण हैं। किसानों के आने पर खरीद शुरू की जाएगी। बांगरमऊ क्रय विक्रय में खुलने वाला धान क्रय केंद्र पर भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनगंज पीसीएफ के हरौनी समसुद्दीनपुर, धौरा, मोहनीखेड़ा व नवीनगर खेरवा में क्रय केंद्र खोले गए हैं। एडीओ कोआपरेटिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि पीसीएफ के सचिव विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस कारण पहले दिन केंद्र नहीं खुल सके। बिछिया के एफसीआई केंद्र पर भी ताला लटका मिला। सिकंदरपुर कर्ण के रानीगंज में खुले केंद्र पर भी ताला नजर आया।

बीघापुर बेहटा भवानी साधन सहकारी समिति में सुबह से ही ताला नजर आया। शाम तक कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। किसान ताला देखकर वापस लौट गए। ग्राम प्रधान योगेश पांडेय, चंद्रमौलि पांडेय, पप्पू दीक्षित व बताया कि वह सुबह केंद्र पर आए थे लेकिन कोई भी नहीं मिला। चमियानी व बेहटाभवानी में भी क्रय केंद्र नहीं खुला। हिलौली साधन सहकारी समिति केंद्र भी बंद था। असोहा के गोसाईखेड़ा में भी संचालित होने वाले केंद्र पर ताला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed