फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

कृषि अधिकारी ने बंटवाई ई पॉस से खाद

Wed, 27 Oct 2021 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
civic
सफीपुर में खाद दुकान में ई-पॉस से हो रहे वितरण का जायजा लेते जिला कृषि अधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। ई-पॉस से खाद वितरण में सर्वर का रोड़ा बताकर मैनुअल बिक्री करने के मामलों की जांच करने जिला कृषि अधिकारी क्षेत्र में निकले। उन्होंने सफीपुर व बांगरमऊ की कई खाद की दुकानों पर खुद ही अपने सामने किसानों का ई-पॉस पर अंगूठा लगवाकर खाद वितरण कराया।
विज्ञापन

सर्वर न आने का बहाना बनाकर कुछ निजी दुकानदार ई-पॉस के स्थान पर रजिस्टर में नाम, पता व आधार कार्ड संख्या दर्ज करके खाद वितरण कर रहे हैं। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने इसका संज्ञान लिया और क्षेत्र में जाकर निजी दुकानों पर वितरण का जायजा लिया। उन्होंने सफीपुर व बांगरमऊ तहसील क्षेत्र की 10 से अधिक दुकानों पर जाकर चेकिंग की। इस दौरान कई दुकानों पर खाद वितरण होता मिला। इस दौरान ई-पॉस से अपने सामने ही किसानों को खाद दिलवाई। उन्होंने बताया कि जितनी भी दुकानों में जांच की है वहां पर मशीन से ही वितरण होता मिला है। कुछ दुकानों पर थोड़ी देर के लिए सर्वर गड़बड़ाया था लेकिन कुछ ही समय में ठीक भी हो गया था। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि ई-पास से ही खाद वितरण करें। यदि कहीं दिक्कत आए तो विभागीय कर्मचारियों को जानकारी दें। यदि बिना ई-पास के खाद वितरित की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने खाद लेने पहुंचे किसानों से भी बात की। उन्होंने किसानों से अपील की कि निर्धारित मूल्य पर उर्वरक (खाद) खरीदें। विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि यदि बढ़े रेट पर उर्वरक बेेचा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से कहा कि रसीद प्राप्त करते समय बोरे पर अंकित मूल्य एवं ई-पास मशीन से निकली रसीद पर दर्ज मूल्य का मिलान कर लें। फुटकर उर्वरक विक्रेता अपने प्रतिष्ठान पर खाद क्रय करने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ब्योरा स्टाक व बिक्री रजिस्टर बनाकर उसमें दर्ज करेें। रजिस्टर में किसानों के नाम, पता, आधार नंबर, क्षेत्रफल तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करेंगे। इसका समय, समय पर औचक सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि रबी सीजन में 32500 मीट्रिक टन डीएपी उपयोग का लक्ष्य है। अक्तूबर में 7893 एमटी की खपत होती है। इसके सापेक्ष विभाग के पास अभी भी 52 एमटी डीएपी उपलब्ध है। खाद की मांग नवंबर में ज्यादा होती है। इसके लिए डीएम ने 5200 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद की मांग का पत्र शासन को भेजा है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह में खाद मिल जाएगी। डीएपी का रेट 1200 प्रति बोरी है। यदि कोई दुकानदार या साधन सहकारी समिति का सचिव अधिक पैसे लेता है तो इसकी शिकायत करें। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed