फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

नहर उफनाई, धान की फसल डूबी

Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
civic
खेत में भरे पानी से डूबी धान की फसल को दिखाते किसान। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। कबीरपुर खंभौली माइनर में नगर के पास अधिक पानी आ जाने से एक पुलिया से पानी खेतों में भर रहा है। इससे पचास बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने पतरौल से जल्द पानी बंद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद कस्बे के पास से कबीरपुर खंभौली माइनर निकली हुई है। पतरौल रामभरोसे ने शारदा नहर से भारी मात्रा में पानी छोड़ दिया। इससे कस्बे के पास लहरापुर मार्ग पर बनी पुलिया से पानी खेतों में भर रहा है। 50 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसान रामभरोसे, रिंकू, वीरेंद्र कुशवाहा, नौशाद, बकार आलम, विशाल कुशवाहा और विनीत यादव ने बताया कि इस समय धान की फसल पककर लगभग तैयार है। बुधवार को वह अपनी धान की फसल देखने गए तो खेतों में भरा पानी देख पतरौल से संपर्क किया। इसके बाद पानी तो कम हो गया लेकिन कई दिनों तक पानी भरा रहा तो फसल सड़ सकती है। पतरौल रामभरोसे ने बताया कुछ गांवों में फसलों की सिंचाई करने के उद्देश्य से माइनर में पानी छोड़ा गया था। इसे अब बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed