फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

50 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नाली

Sat, 21 Aug 2021 08:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में पांचवें राज्य वित्त और 15वें वित्त की 50 करोड़ की धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर सदन ने मुहर लगा दी। इस राशि से नाली, सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। वहीं सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए बराबर धन बंटवारे की मांग रखी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में दोपहर 3.30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक शुरू हुई। सदन में मौजूद सदस्यों ने अपने क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठाईं। सभी जिला पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों में बराबर धन आवंटन का मुद्दा जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने उठाया। इसका अन्य सदस्यों ने मेज थपथपाकर समर्थन किया। इसके बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह ने राज्य वित्त व 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाले 50 करोड़ के बजट से संबंधित 2021-22 की वार्षिक कार्ययोजना के अनुमोदन का प्रस्ताव सदन में रखा। सदन के सदस्यों ने प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया।
विज्ञापन

संपत्ति कर निर्धारण, जिला पंचायत क्षेत्र में संचालित ईंट, भट्ठा, टाइल्स, खपरा, चूना, सुर्खी भट्ठी संचालन के लाइसेंस दरों में संशोधन, पशु मेला, पशु बाजार, पशु पैठ अथवा पशु प्रदर्शनी के लाइसेंस की दरों में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में सीडीओ दिव्यांशु पटेल, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, बागंरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, मोहान विधायक बृजेश रावत,ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक में वैक्सीनेशन न होने की बात रखी। सदस्यों ने मांग की कि उनसे पूछ कर उनके क्षेत्र में वैक्सीनेशन कराया जाए। इसके अलावा पगार, भत्ता बढ़ाने की मांग भी सदस्यों ने की।
बैठक में एक विधायक कुछ देर से पहुंचे तो उनकी जगह पड़ी कुर्सी में एक जिला पंचायत सदस्य पहले से ही बैठे हुए थे। दूसरे को बैठा देखकर विधायक का पारा हाई हो गया। अधिकारियों ने विधायक को मनाते हुए कुर्सी उपलब्ध कराई।

जिला पंचायत के शपथ ग्रहण में पांच जिला पंचायत सदस्य नहीं पहुंचे थे। शनिवार को इन पांचों जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। इसमें अरुण सिंह, डॉ. शकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed