फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

गंगा का जलस्तर घटा पर लोगों की मुश्किलें कम नहीं

Tue, 10 Aug 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
civic
गंजमुरादाबाद में छमक नाली तक पानी पहुंचने से हो रही कटान। संवाद - फोटो : UNNAO
शुक्लागंज। गंगा का जलस्तर मंगलवार को भी घटा पर पश्चिमी गंगाघाट के चार व कटरी क्षेत्र के तीन मोहल्लों में दिक्कतें बरकरार है। कटरी में कटान जारी है। पश्चिमी क्षेत्र के मोहल्लों में गंगा का पानी घुसा है। इससे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह नौ बाढ़ पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर मंगलवार सुबह छह बजे 111.510 मीटर से घटकर दोपहर दो बजे 111.500 मीटर, शाम चार बजे 111.450 मीटर व छह बजे 111.440 मीटर पर पहुंच गया। सुबह से शाम तक 12 घंटे में गंगा का जलस्तर सात सेंटीमीटर घटा। जलस्तर घटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली पर अलर्ट जारी है। मंगलवार सुबह तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपालों की टीम पश्चिमी गंगाघाट के मोहल्ला गोताखोर, कर्बला, तेजीपुरवा पहुंची और निरीक्षण किया। गोताखोर मोहल्ले के तीन घर पानी से घिरे थे। उन्हें गंगाघाट पुलिस की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके अलावा तीन परिवार राहत शिविर न जाकर अपने रिश्तेदारों के पास चले गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंगलवार दोपहर बाद राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित ओम प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कालेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। बाढ़ पीड़ित भूखे न रहें। साफ सफ ाई, बिजली-पानी की उचित व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर घटा है। दो दिनों में छमक नाली तक पानी पहुंच जाने से कटान हो रहा है। इससे तटवर्ती इलाके के गांवों के लोगों में चिंता है। छमक नाली में बाढ़ का पानी आ जाने से गंजमुरादाबाद के गंगा नदी के तलहटी गांव भुड्डा, रतईपुरवा, मितानपुरवा, गढ़ेवा, भगवंतपुरवा, गुल्हरिया व भिखरियापुरवा के किनारे तक पानी पहुंच गया है। इससे कटान होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह क्षेत्र का जलस्तर बढ़ता रहा तो दो दिन में बाढ़ का पानी इन गांवों में प्रवेश कर सकता है। इससे मुश्किलें बढ़ सकती है। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि अभी गंगा का जलस्तर इतना नहीं बढ़ा है कि कोई खतरा हो। फिलहाल प्रशासन जलस्तर को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed