फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

विरोध के बीच 70 पक्के निर्माण ढ़हाए

Sat, 31 Jul 2021 08:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
civic
अतिक्रमण अभियान के दौरान दुकानदारों व पालिका कर्मियों में होती नोकझोक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर की जलनिकासी दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका ने शहर में नालों पर किए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पहले दिन बुलडोजर सिर्फ 800 मीटर ही चल पाया। 70 पक्के निर्माण तोड़े गए। कई जगह लोगों और व्यापारियों ने अभियान का विरोध करते पालिका कर्मियों से नोकझोंक की। हालांकि साथ चल रही पुलिस के तेवर तल्ख होते ही विरोध करने वाले पीछे हट गए। जेई ने बताया कि नाला पूरी तरह चोक मिला है। अतिक्रमण तोड़ने के साथ ही सफाई भी कराई जा रही है। सुबह नगर पालिका पहुंचे एडीएम ने टीम को रवाना किया था।
विज्ञापन

शहर में नाली-नालों पर किए गए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को नगर पालिका ने अभियान शुरू किया। एडीएम राकेश कुमार सिंह नगर पालिका पहुंचे और पुलिस बल की व्यवस्था कराई। उन्होंने स्वास्थ्य निरीक्षक रश्मी पुष्कर से कहा कि नाले पर अतिक्रमण तोड़ने के साथ ही सफाई भी कराते रहें। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा खराब स्थित सब्जी मंडी से सदर बाजार बड़ा चौराहा तक रही। यहां लोगों ने नाले पर स्लैब डाल कर चबूतरे बना लिए थे। किसी ने नाले में दीवार खड़ी कर दुकान बड़ी कर ली तो किसी ने पत्थर डालकर जल निकासी का रास्ता बंद कर रखा था। अभियान के दौरान कई दुकानदारों और गृहस्वामियों ने तोड़फोड़ का विरोध करते हुए मुख्य नालों को साफ करने की बात कही और पालिका कर्मियों से उलझ गए। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो विरोध करने वालों के तेेवर ठंडे हो गए। पालिका जेई उत्कर्ष कुमार ने बताया कि रविवार को भी अभियान चलाकर नाले को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि अतिक्रमण से पूरे शहर की हालत खराब है। बढ़े हुए छज्जे और टिन शेड चिह्नित कर नोटिस दी जाएगी। इन्हें हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी न हटाने पर पालिका की टीम जेसीबी से तोड़ देगी।

शहर के मुख्य मार्ग की नालियों पर अवैध अतिक्रमण को हटाती पालिका की जेसबी। संवाद

शहर के मुख्य मार्ग की नालियों पर अवैध अतिक्रमण को हटाती पालिका की जेसबी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed