फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद निकाले 95 लाख

Tue, 20 Jul 2021 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक अवधि में दो ग्राम पंचायतों में 95 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। इसकी जानकारी पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने दोनों पंचायतों में खर्च राशि की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

25 दिसंबर 2020 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने एडीओ पंचायत को बतौर प्रशासक तैनात किया था। हालांकि 31 मई तक की प्रशासक अवधि में कई ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये भुगतान के नाम पर निकाले गए। इसकी जानकारी शासन तक पहुंची तो प्रशासक अवधि यानी लगभग पांच माह में 25 लाख से अधिक का भुगतान करने वाली ग्राम पंचायतों की जांच के आदेश दिए गए। आदेश मिलने पर पड़ताल शुरू कराई तो इससे ज्यादा का भुगतान पाया गया। पता चला कि असोहा विकासखंड की ग्राम पंचायत कांथा में 67 लाख रुपये निकल गए। वहीं हिलौली की पंचायत अकोहरी में 25 लाख का भुगतान किया गया। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने डीएम के आदेश पर दोनों ग्राम पंचायतों में खर्च राशि की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी। पहली टीम में परियोजना निदेशक डीआरडीए (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) और ब्लाक के अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को शामिल किया गया है। यह टीम कांथा में हुए 67 लाख के भुगतान की जांच करेगी। दूसरी टीम में शामिल जिला विकास अधिकारी व हिलौली आरईएस के अवर अभियंता को अकोहरी ग्राम पंचायत में ग्राम निधि खाते से निकली राशि की जांच दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासकों को सिर्फ हैंडपंप मरम्मत, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण का भुगतान करने की छूट दी गई थी। इसके विपरीत कई अन्य कार्यों के नाम पर भी भुगतान कर दिया गया। लोगों का कहना है कि यदि गहनता से जांच होगी तो और गड़बड़ी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों में प्रशासकों ने 25 लाख से अधिक खर्च किए थे। शासन के आदेश पर इन पंचायतों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट में अगर अनियमित भुगतान की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
दिव्यांशु पटेल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed