फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

डीएम साहब, अब तो सड़क बनवा दीजिए

Wed, 07 Jul 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। पुराना अस्पताल स्थित वेंडिग जोन क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी गई। पाइप लाइन भी पड़ गई। उसके बाद भी सड़क नहीं बनाई गई। इससे वेडिंग जोन के व्यापारियों के साथ ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव से ग्राहक गिरकर घायल हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय का कहना है कि नगर पालिका परिषद ने दो साल पहले बड़ा चौराहा स्थित कचहरी पुल के नीचे वेंडिंग जोन की स्थापना कराई थी। इसमें सैकड़ों दुकानदारों को पानी, बिजली व सड़क की व्यवस्था कराने की बात कही थी। जल निगम की ओर से अमृत योजना की पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कराई गई थी। पाइप लाइन भी डाल दी गई। फिर भी अभी तक सड़क नहीं बनवाई गई है। इससे परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष देवेंद्र शंकर बाजपेई, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, विजय, कमल कुमार, जितेंद्र, करन, कमल शुक्ला, सुनील कुमार, देवी प्रसाद, रानू व महेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed