{"_id":"60de05a78ebc3edfe449befe","slug":"civic-unnao-news-knp6376983143","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें, बालामऊ ट्रेन पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें, बालामऊ ट्रेन पटरी पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उन्नाव, कानपुर और सीतापुर सहित अन्य स्टेशनों के लिए यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दो माह से बंद कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार से पटरी पर आएगी। इसके साथ ही अब लखनऊ-कानपुर के बीच एलकेएम (मेमू) ट्रेनों के संचालन की मांग उठने लगी है।
कोरोना के कारण एक साल तक ट्रेनों का संचालन बंद रहने के बाद फरवरी में बालामऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। कोरोना की दूसरी लहर के चलते इसे एक महीने में ही फिर बंद कर दिया था। यही हाल लखनऊ और कानपुर के बीच चलने वाली एलकेएम ट्रेनों का रहा। मुरादाबाद मंडल ने सीतापुर से कानपुर के बीच चलने वाली बालामऊ पैसेंजर ट्रेन दो जुलाई से फिर चलाने जा रहा है। उधर, दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर ने मंडल रेल प्रबंधक और रेलमंत्री पियूष गोयल को मांग पत्र भेजकर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया है कि लखनऊ और कानपुर के बीच 16 हजार दैनिक यात्री सफर करते हैं। उनकी समस्या को देखते हुए जल्द लखनऊ-कानपुर के बीच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। डीआरएम लखनऊ के पीआरओ अजीत सिन्हा ने बताया कि कोविड से नियमों का पालन कराते हुए इस संबंध में जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा।