{"_id":"600edc108ebc3e56846c59e6","slug":"civic-unnao-news-knp6080630142","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देकर प्रोन्नति व भर्ती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देकर प्रोन्नति व भर्ती की मांग
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिपिक संवर्ग की दो साल से प्रोन्नति न होने से नाराज यूपी मेडिकल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। क्षयरोग, मलेरिया व कुष्ठ रोग कार्यालय में कार्यरत लिपिकों ने प्रतिभाग किया।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में करीब एक हजार वरिष्ठ सहायकों के पद रिक्त पड़े हैं। जिनमें दो सालों से प्रोन्नति नहीं की जा रही थी। जब प्रांतीय संगठन ने आंदोलन का आह्वान किया तो महानिदेशालय ने सिर्फ 490 साथियों को ही प्रोन्नत किया। अभी भी पांच सौ ऐसे साथी हैं जो प्रोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। इन साथियों की निदेशालय में बैठे अधिकारियों ने तत्काल प्रोन्नति न की तो अनवरत आंदोलन चलाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रोन्नति न होने से साथियों में मायूसी है। जिला मंत्री मोहम्मद एजाज ने कहा कि प्रोन्नति न होने वालों में जिले के भी पांच साथी शामिल हैं। उनकी भी जल्द प्रोन्नति कराई जाएगी। धरना समाप्त होने के बाद पदाधिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन दिया। धरने में कोषाध्यक्ष नीरज निगम, संरक्षक हंसराज, सुरेश कुमार गौतम, ध्रुव नारायण शुक्ला, राकेश कुमार श्रीवास्तव, आरती, अखिल सक्सेना, मनोज चौरसिया, आलोक गुप्ता, लालजीत, नीरज पांडेय, मधुलिका भी शामिल रहीं।