फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   chunav

60.47 फीसदी महिलाओं ने किया मतदान, पुरुष पिछड़े

Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
chunav
उन्नाव। विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाएं काफी सजग रहीं। उनका मतदान प्रतिशत पुरुषों से दो प्रतिशत अधिक रहा।
विज्ञापन

जिले में कुल वोटरों की संख्या 2286983 है। इसमें पुरुष 1241292, महिला 1045578 और थर्ड जेंडर 113 हैं। वहीं 724789 पुरुष, 632257 महिलाएं और 4 थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानी 58.39 फीसदी पुरुषों ने, 60.47 फीसदी महिलाओं ने व 3.5 फीसदी थर्ड जेंडर ने मतदान किया। आधी आबादी ने पुरुषों से 2 फीसदी अधिक मतदान किया। घर की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही महिलाओं ने राष्ट्रहित में भी अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन किया।
बांगरमऊ में आधी आबादी का मतदान 57.02, सफीपुर में 57.74, भगवंतनगर में 62.37 और पुरवा में 65.42 फीसदी रहा। जबकि यहां पर पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत क्रमश: 56.61, 56.30, 56.42 और 58.23 रहा।
विज्ञापन

जनपद में थर्ड जेंडरों की संख्या 113 है। इन्होंने बुधवार को मतदान करने में उत्साह नहीं दिखाया। मात्र दो विधानसभाओं में ही थर्ड जेंडर ने बूथ पर जाकर मतदान किया। इसमें बांगरमऊ में कुल 32 में 2 और सदर में 28 में 2 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं बुधवार शाम को प्रशासन ने 58.93 फीसदी मतदान होने की जानकारी दी थी। गुरुवार को जारी अंतिम रिपोर्ट में मतदान 59.34 फीसदी बताया गया। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि विस्तृत गणना के बाद वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिस कारण प्रतिशत बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed