{"_id":"57fbeaa94f1c1bd87528e00d","slug":"chinese-made-bycotted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज सामानों की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज सामानों की होली जलाई
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
put on fire
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी पर आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश लगातार जारी है। राजनीतिक दलों के साथ ही सामाजिक संगठन का विरोध-प्रदर्शन जारी है। पाक आतंकी मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को चीन द्वारा वीटो लगाकर खारिज करवाने के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बड़े चौराहे पर चाइनीज सामानों की होली जलाई और लोगों से चीन की बनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने इस बार दीवाली में स्वदेशी उत्पाद के ही खरीदने का लिया संकल्प।
विज्ञापन
कार्यकर्ता हाथों में चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की मांग करते हुए पोस्टर लेकर पैदल मार्च करते हुए चाइना मुर्दाबाद, बायकाट चाइना के नारे लगाकर बड़े चौराहे पर पहुंचे। यहां चीनी खिलौनों, झालरों, क्राकरी सेट की होली जलाई व लोगों से चीन की वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने इस दीवाली अपने घर में चाइनीज झालर न लगाने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
चीन को करारा जवाब देना जरूरी
इस मौके पर जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चीन हमेशा से ही भारत के खिलाफ छद्म युद्ध करता चला आ रहा है। आज कल वह पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों को हर संभव सहयोग करके यह काम कर रहा है। भारत विश्व व्यापार संगठन का सदस्य होने के कारण चीनी सामान के आयात पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता लेकिन हम मेड इन चाइना सामान का बहिष्कार कर चीन को करारा जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
स्टार्ट अप कंपनियों से किया आह्वान
कहा कि देश के हर नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि जिन वस्तुओं में अन्य विकल्प मौजूद हैं हम कम से कम वो वस्तुऐं मेड इन चाइना कभी नहीं खरीदेंगे। उन्होंने भारतीय स्टार्ट अप कंपनियों से आह्वान किया कि वह देशी झालरों के आकर्षक विकल्प बाजार में उतारें। जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि इस बार दिवाली पर देशी झालरें या मिट्टी के दीपकों से अपना घर रोशन करना होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री निखिल गुप्ता, प्रिंस सिंह, अजयदीप सिंह, पंकज मिश्रा, तीर्थराज सिंह, अनुपम समेत तमाम लोग शामिल रहे।