{"_id":"814ea18861b5d324203d4c9a36798f46","slug":"chaos-started-the-examination-of-the-university-between-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था के बीच यूनिवर्सिटी की परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था के बीच यूनिवर्सिटी की परीक्षा शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई है। परीक्षा का पहला दिन होने की वजह से छात्र-छात्राओं को परेशानी हुई। बारिश के चलते डीएसएन में सूची फट जाने से परीक्षार्थियों को कक्षा खोजने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सोमवार को बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का समाजशास्त्र प्रथम पेपर था। इसमें से बीए प्रथम वर्ष व तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों का समाजशास्त्र का ऑब्जेक्टिव पेपर था जो सिर्फ दो घंटे चला जबकि बीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों का थ्योरी का पेपर होने से तीन घंटे चला।
विज्ञापन
डीएसएन डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष का पेपर था। इसमें 490 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 11 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में बीए तृतीय वर्ष का पेपर था। इसमें 580 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 9 छात्र अनपुस्थित रहे। वहीं तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों का पेपर था।
विज्ञापन
इसमें 528 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 13 अनुपस्थित रहे। वहीं श्रीनारायण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में 125 परीक्षार्थियों में किसी ने परीक्षा नहीं छोड़ी। द्वितीय पाली में कुल 121 परीक्षार्थियों में 1 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि तृतीय पाली की परीक्षा में 172 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।