फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car overturns on expressway, 6 people of a family injured

एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, परिवार के छह लोग घायल

Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car overturns on expressway, 6 people of a family injured
एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी कार। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह 9 बजे गहरावां गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हुए। उन्हें पीएचसी औरास में भर्ती कराया गया। जहां से एक वृद्ध को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला के थाना फूलपुर के दुरपासा कोठवा निवासी गयादीन यादव (65) अपने समीक्षा अधिकारी छोटे बेटे राधारमण यादव की शादी के लिए लड़की देखने आगरा जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी प्रेमशीला (60), बड़ा बेटा कृष्णानंद (40), बहू संगीता (35), पौत्र सिद्धार्थ (7) और साला अवधेश कुमार (55) थे। दो अन्य कारों में पीछे से उनके साथ आजमगढ़ की मेहनगर विधानसभा के पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर और समीक्षा
विज्ञापन

अधिकारी बेटा राधारमण आदि सवार थे। रविवार सुबह नौ बजे औरास थाना क्षेत्र के गहरावां गांव के सामने गयादीन की कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे कार अनियंत्रित हो एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में
विज्ञापन
विज्ञापन

गयादीन, उनकी पत्नी प्रेमशीला, बेटा कृष्णानंद, बहू संगीता, पौत्र सिद्धार्थ और साला अवधेश घायल हो गए। साथ चल रहे पूर्व विधायक और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गयादीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने औरास टोल प्लाजा पर खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed