फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car overturned in an attempt to overtake, mother and son injured

ओवरटेक की कोशिश में पलटी कार, मां-बेटा घायल

Wed, 25 May 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Car overturned in an attempt to overtake, mother and son injured
सड़क किनारे खंती में पलटी पड़ी कार। संवाद - फोटो : UNNAO
बिछिया (कानपुर)। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ओवरटेक की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रायबरेली से कानपुर जा रहे मां-बेटे घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रायबरेली के कैंट निवासी राजकुमार (52) मंगलवार की सुबह मां रामरानी के साथ रिश्ते के चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने कार से चालक धीरेंद्र के साथ कानपुर जा रहे थे। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर तौरा गांव के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में मां-बेटे के साथ चालक भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने सभी को सीएचसी बिछिया में भर्ती कराया, जानकारी पर परिजन पहुंचे और अच्छे इलाज की बात मां-बेटे व चालक को लेकर रायबरेली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed