फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Uncontrollable car collided with divider, nephew Died, five injured

Unnao Accident News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, भतीजे की मौत, पांच लोग घायल

Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
सार

उन्नाव जिले में भीषण सड़का हदसा हुआ। जिसमें कार सवार एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Unnao: Uncontrollable car collided with divider, nephew Died, five injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रही कार के गलत साइड से ओवरटेक करने पर दूसरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि चाचा सहित पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम व पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बिहार के जिला छपरा के थाना सोनपुर के गांव मियांबाग निवासी इरशाद (36), मां साबरा बेगम (55), बेटी सोनी (12), बेटा लुम्मन (13) व भतीजे तौहीद (22) के साथ 28 अगस्त को दिल्ली से घूमकर शाम सात बजे कार से बिहार लौट रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गौरियाकला गांव के पास रविवार रात करीब एक बजे पीछे से आ रही कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया। बचने के चक्कर में तौहीद की कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टर ने तौहीद को मृत घोषित कर दिया, अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर मां सीमा बेगम व अन्य परिजन बेहाल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed