{"_id":"da2285f578a5f3783dd255901931e82d","slug":"bulldozer-will-run-sunday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को चलेगा बुलडोजर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कचहरी क्रासिंग से कचहरी गेट तक आरओबी की सर्विस लेन की जद में आने वाले निर्माणों पर कार्रवाई के बाद अब क्रासिंग से बड़ा चौराहा तक के निर्माणों पर कार्रवाई के लिए रविवार का समय तय किया गया है। इसे लेकर बड़ा चौराहा के व्यापारी बुधवार को डीएम से मिले।
विज्ञापन
व्यापारियों ने डीएम से अभियान को कुछ दिनों के लिए टालकर उन लोगों को मोहलत देने की गुहार लगाई। इस पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने सभी को पहले से ही सूचित किए जाने की बात कहते हुए रविवार तक अपने निर्माणों को स्वयं ही गिरा लेने की बात कही। व्यापारियों द्वारा दो दिनों की मोहलत मांगे जाने पर डीएम ने इस पर विचार करने की बात कहते हुए दुकानदारों से रविवार के लिए तैयार रहने को कह दिया है।
विज्ञापन