{"_id":"65f488c2f675e81c5b04f3a0","slug":"brother-in-law-dies-brother-in-law-injured-in-collision-with-bolero-unnao-news-c-221-1-uno1001-111575-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बोलेरो की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बोलेरो की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चकलवंशी। मेथीटीकुर गांव के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में जीजा की मौत हो गई। वहीं साला गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। साले को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
माखी थानाक्षेत्र के रनागढ़ी गांव निवासी गुरुप्रसाद का पुत्र संदीप (32) मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह मेथीटीकुर के मजरा महादेवनखेड़ा निवासी साले गुरुप्रसाद के बेटे सागर (28) के साथ अपने ससुर गुरुप्रसाद की दवा लेने बाइक से कोरारी गांव गए थे। देर शाम करीब सात बजे वापस घर जाते समय मेथीटीकुर नहर के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना में संदीप और सागर उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने संदपी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सागर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था। पति की मौत से पत्नी श्रीमती, मां रामवती और अन्य परिजन बेहाल हैं। तीन बच्चों में सिद्धार्थ, पारस और शिवानी हैं।
थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। दूसरा घायल है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।