फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Boys and girls showed strength in weightlifting

Unnao News: भारोत्तोलन में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम

Tue, 22 Aug 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 22 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls showed strength in weightlifting
फोटो-31 प्रतियोगिता में भार उठाती प्रतिभागी लक्ष्मी। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन

भारोत्तोलन में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम

- विभिन्न भार वर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजित कर रहा है। सोमवार को भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग-अलग भार वर्ग में 48 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। विजेताओं को हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा।

पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को भारोत्तलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल फीता काटकर किया। इसमें विभिन्न भार वर्ग में 48 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। बालिका वर्ग 45 किग्रा में रिया, 49 किग्रा में रजनी 55 किग्रा में आराध्या, 59 में काजल गौतम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में 49 किग्रा में राहुल, 55 किग्रा में अर्पित, 61 में अमन और 96 किग्रा में उपेंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल ने बताया कि विजयी खिलाडिय़ों को 29 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान आनंद मोहन, प्रीति खरे, विकास अवस्थी, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग

भार प्रथम द्वितीय तृतीय

45 किग्रा रिया अरुण्या शिवानी

49 किग्रा रजनी शीला रोजल

55 किग्रा आराध्या आख्या कोमल

59 किग्रा काजल लक्ष्मी काजल

64 किग्रा ममता दीक्षा अनीता

71 किग्रा सलोनी प्रीति स्वस्थी

76 किग्रा सना ऋति शिवांशी

81 किग्रा स्वाति स्वाति शर्मा कल्पना

------

बालक वर्ग

भार प्रथम द्वितीय तृतीय

49 किग्रा राहुल मोहित नमन

55 किग्रा अर्पित रमन राज

61 किग्रा अमन पंकज सौरभ

67 किग्रा निर्भय अभिनव सौरभ

73 किग्रा तैय्यब आयुश अरुणेश

81 किग्रा गजेंद्र अभय चंद्रप्रकाश

89 किग्रा आकाश दीपक देवांश

91 किग्रा उपेंद्र निखिल सोनू

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed