फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Blow the effigy of director of Padmavati film

पद्मावती फिल्म के निर्देशक का पुतला फूंका

Sat, 18 Nov 2017 12:05 AM IST
unnao
unnao Updated Sat, 18 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of director of Padmavati film
फिल्म निर्देशक का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पद्मावती फिल्म का विरोध करते हुए निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंक दिया। मुख्यमंत्री से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई।

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने कहा कि मंच फिल्म का पुरजोर विरोध करता है।

कार्यकर्ताओं ने लोगों से फिल्म न देखने की अपील की। जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी ने कहा कि निर्देशक संजय लीला भंसाली रानी पद्मावती के जौहर व गोरा बादल के बलिदान को नहीं समझ सकते।
विज्ञापन

उन्होंने चंद पैसों के लालच में इतिहास से छेड़छाड़ की है। हर भारतीय नारी को रानी पद्मावती पर गर्व है। रानी पद्मावती ने सतीत्व की रक्षा में खुद को आग में झोंक दिया था। इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक को इतिहास से छेड़छाड़ की कीमत चुकानी होगी। प्रदेश में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान अजय त्रिवेदी, विकास सेंगर, मनीष अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ला, नितेश तिवारी, मनीष पांडेय, रेनू तिवारी, प्रीती सिंह मौजूद रहीं।
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed