फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   block head six seats reserved for women

ब्लाक प्रमुख की छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Thu, 27 Aug 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 27 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
block head six seats reserved for women

उन्नाव। प्रदेश सरकार ने ब्लाक प्रमुख सीटों के लिए संभावित आरक्षण जारी कर दिया है। इसमें आधी आबादी को ज्यादा तवज्जों दी गई है। जनपद की छह प्रमुख सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। इतनी ही सीटें अनारक्षित कोटे में रखी गई हैं।

विज्ञापन


जनपद में कुल विकासखंडों की संख्या 16 है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की चुनाव प्रक्रिया अगले माह शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत चुनावों के संपन्न होने के बाद प्रमुख सीटों के लिए वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए केवल चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य ही मतदान करेंगे। अभी कुछ समय पहले शासन ने पंचायत सीटों के लिए आरक्षण प्रक्रिया जारी की थी। अधिकारियों को इसी आधार पर जिले में पंचायत सीटों का आरक्षण तैयार करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश सरकार ने ब्लाक प्रमुख सीटों का आरक्षण जारी कर दिया। सभी जिलों के अधिकारियों को इसी आधार पर अपने-अपने जनपदों में ब्लाक प्रमुख सीटों पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। जिला पंचायत राज विभाग के सूत्रों के मुताबिक, ब्लाक प्रमुख सीटों के लिए जो आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है उसके अनुसार, कुल 16 सीटों में 2-2 सीटें अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। 2 सीटें सामान्य महिला के कोटे में गई हैं। इसके अलावा 2-2 सीटें एससी और ओबीसी श्रेणी में रिजर्व की गई हैं। यानि इन सीटों पर इस वर्ग के पुरुषों के साथ महिलाएं भी चुनाव लड़ सकेंगी। शेष 6 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed