फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp leader amit shah was over jouys

भाजपाइयों का जोश देख गदगद हुए शाह

Sat, 15 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 15 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
bjp leader amit shah was over jouys
sorrunded by fans - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का जिले के भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और उन्हें मिशन 2017 को फतह करने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं के जोश को देख शाह गदगद हो उठे और खुद को पहनाई गई मालाओं को कार्यकर्ताओं पर उछाला। शाह शुक्रवार को कानपुर में होने वाले धम्म यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन

 शुक्रवार सुबह भाजपा जिला संगठन को जानकारी मिली कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कानपुर में प्रस्तावित धम्म यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएंगे। उत्साहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के गदनखेड़ा चौराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंच गए। सुबह करीब पौने बारह बजे शाह का काफिला गदनखेड़ा चौराहे पहुंचा। यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपाइयों ने भाजपा व अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं ने शाह की कार को घेर लिया। कार्यकर्ताओं से मुखातिब अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं का जोश देख शाह खुद को रोक नहीं सके और खुद को पहनाई गई मालाओं को कार्यकर्ताओं पर उछालना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी रहे। कुछ देर रुकने के बाद वह कानपुर निकल गए। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी, अजय मिश्र, कुंवर अजय सिंह, दुर्गेश सिंह चंदेल, विजय द्विवेदी, सुंदरलाल लोधी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नंबर-14
परिचय-अमित शाह के स्वागत के दौरान लगा हाइवे पर जाम।
स्वागत के दौरान लगा जाम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने में कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए कि सभी पूरे हाईवे मार्ग पर फैल गए। इससे कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर भीषण जाम लग गया। जिससे उनके जाने के बाद स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत कर जाम खुलवाना पड़ा। इसमें हाईवे पर करीब आधा घंटा से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed