{"_id":"67a6495ddb413002bd014891","slug":"bike-riding-youth-dies-two-injured-in-collision-with-vehicle-unnao-news-c-221-1-uno1001-126654-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सरवन की (फाइल फोटो)।
- फोटो : सरवन की (फाइल फोटो)।
पुरवा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर डेला मोड़ के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव उम्मेदखेड़ा निवासी सरवन (25) पुत्र रामभजन गुरुवार रात नौ बजे गांव के साथी अंकित और पड़ोसी गांव गंगाबक्सखेड़ा निवासी रितेश के साथ गांव के लल्लू की बरात में शामिल होने बाइक से पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर जा रहा था। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर डेला मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने सरवन को मृत घोषित कर दिया। अंकित और रितेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पिता रामभजन ने बताया कि सरवन सूरत में सिलाई का काम करता था। गांव के साथी की शादी होने से तीन फरवरी को घर आया था। बेटे की मौत से मां प्रेम कुमारी, भाई सरजू, बहन सरोजनी और शांति बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।