{"_id":"5898c0d84f1c1bc055378c0b","slug":"bike-riders-killed-in-a-road-accident-injured-comrade","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दिपवल गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की एक मौत हो गई। जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज लखनऊ के एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र के छतनखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र (20) पुत्र मुन्ना लखनऊ के बुद्धेश्वर मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। उसके साथ उसका फुफेरा भाई नीरज (21) पुत्र विनोद निवासी सिंधवल कासिमपुर हरदोई भी वहीं रहकर पढ़ाई करता है। रविवार सुबह नीरज पुष्पेंद्र को साथ लेकर बाइक से सिंधवल गांव आया था। देर रात वापस घर जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दिपवल गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें पुष्पेंद्र व नीरज काफी देर तक तो सड़क किनारे ही पड़े रहे।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे बाद जब नीरज को होश आया तो उसने फोन से सूचना पुष्पेंद्र के पिता मुन्ना को दी। मुन्ना गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों को लखनऊ के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां पुष्पेंद्र को डाक्टर ने म़ृत घोषित कर दिया। जबकि नीरज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र के पिता मुन्ना ने बताया कि पुष्पेंद्र लखनऊ में आईटीआई का छात्र था। बेटे की पढ़ाई के कारण ही वह लखनऊ में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि नीरज बीएससी कर रहा है। दोनों में प्रगाढ़ प्रेम था। इसलिए साथ रहते थे। औरास थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन दोनों को लेकर लखनऊ चले गए। तहरीर भी अभी नहीं मिली है। परिजनों से जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
साथ छोड़ गया इकलौता बेटा
पुष्पेंद्र माता-पिता की आंखों का तारा था। तीन भाई बहनों में अकेला लड़का होेने पर माता-पिता के साथ-साथ बहनें भी उसे बहुत प्यार करती थीं। पुष्पेंद्र की मौत ने मानो सभी को झकझोर कर रख दिया। पुष्पेंद्र की मौत पर सभी बेहाल थे।