फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider flower pot dies due to bus collision

बस की टक्कर से बाइक सवार गमला कारीगर की मौत

Tue, 24 May 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider flower pot dies due to bus collision
खुशनूर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। भाई की ससुराल से घर से लौट रहे गमला कारीगर की बाइक में बस ने टक्कर मार दी। खंती में बाइक गिरने व हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले ही वह कर्नाटक से आया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारनगर निवासी खुशनूर (23) कर्नाटक में रहकर गमला बनाने का काम करता था। दो दिन पहले ही वह गांव लौटा था। मंगलवार सुबह वह बाइक से क्षेत्र के ग्राम आलमऊ सरांय में भाई की ससुराल गया था। दोपहर बाद घर लौटते समय साईपुर सगौड़ा मार्ग पर खैरहन गांव के पास पीछे से आ रही बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से वह बाइक समेत खंती में चला गया।
विज्ञापन

हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए निकले। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव जैसे ही घर पहुंचा, कोहराम मच गया। अगले वर्ष खुशनूर की शादी तय थी। उसकी मौत से भाई जिशान आलम, फखरे आलम, आफताब, शहनूर, मसरूर, मां इमराना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed