फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider farmer dies after being hit by a dumper

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Mon, 13 Oct 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies after being hit by a dumper
शहर के दरोगाबाग के पास हादसा, पुलिस ने चालक को कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के दरोगाबाग में गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पीछे बैठे वृद्ध को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने जांच की, घायल का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। चालक को हिरासत में लिया है।
माखी थाना के बिरसिंहपुर गांव निवासी नंदकुमार मिश्र (55) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बेटे अनिकेत ने बताया कि पिता रविवार सुबह 11 बजे पड़ोसी नन्हक्के लोध (60) के साथ उन्नाव में दशहरा मेला में खरीदारी गए थे। शाम चार बजे घर जाते समय, सदर कोतवाली दरोगाबाग के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में पिता दाहिनी ओर सड़क पर गिरने से डंपर का पहिया सिर के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन

हेलमेट लगा होने के बाद भी सिर पूरी तरह से कुचल गया। साथ रहे नन्हक्के सड़क के बायीं ओर गिरने से उन्हें अधिक चोट नहीं आई। कोतवाल मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पति की मौत से पत्नी मीना, बच्चों में अनिकेत, आशू और आदर्श बेहाल हैं। नंदकुमार चार भाईयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि डंपर में गिट्टी लदी थी, वह कबरई से बांगरमऊ जा रहा था। चालक हिरासत में हैं, गाड़ी कोतवाली में खड़ी कराई गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed