फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider dies in vehicle collision, two companions injured

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

Mon, 21 Apr 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision, two companions injured
बांगरमऊ। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि, पीछे बैठे दो साथी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी बृजेश राजपूत (24) पुत्र रमेश, हरियाणा राज्य के सोनीपत में मजदूरी करता था। काफी समय बाद वह रविवार सुबह ही घर आया था। देर शाम गांव में रहने वाले साथी नीरज (25) पुत्र रामपाल और कौशल (20) पुत्र शिवकुमार के साथ कपड़े खरीदने तकिया चौराहा गया था। घर लौटते समय बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर अतरधनी के पास वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर घायल हाे गए। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घायल नीरज और कौशल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी पहुंची मां सावित्री देवी ने बताया कि बेटा हरियाणा से आज ही लौटा था, बिलखते हुए बोली, उसके साथ बैठ और ठीक से बात भी नहीं कर पाए और वह हमेशा के लिए दूर चला गया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed