फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike collides with cattle, young man dies, both were not wearing helmets, one referred to Kanpur

Unnao: मवेशी से टकराई बाइक...युवक की मौत, हेलमेट नहीं लगाए थे दोनों, एक को कानपुर रेफर किया

Fri, 19 Jul 2024 03:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 03:05 AM IST
सार

Unnao News: कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि भाई लाखन की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Bike collides with cattle, young man dies, both were not wearing helmets, one referred to Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में  तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोस्त घायल हो गए। पुलिस एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के ख्वाजगीपुर करोवन निवासी किशन राठौर (25) पुत्र कैलाश आइसक्रीम का ठेला लगा लगाता था। बुधवार सुबह वह गांव के साथी मनीष (23) के साथ उन्नाव आया था। रात करीब 9:30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। उन्नाव-करोवन मार्ग पर कुद्दूखेड़ा गांव के पास मवेशी से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहे किशन और पीछे बैठा मनीष घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने किशन को मृत घोषित कर दिया गया। वह पांच भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां बसंती और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि भाई लाखन की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed