{"_id":"58655c7c4f1c1b132ceecbde","slug":"been-the-target-of-anti-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के निशाने पर रहे विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के निशाने पर रहे विरोधी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के नार्मल स्कूल मैदान में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर विनोद भारती ने शिरकत की। उन्होंने लोगों को संवैधानिक व्यवस्था से अवगत कराया। कहा कि काशीराम ने आरक्षण समर्थन आंदोलन करके पूरे देश में पिछड़े वर्ग को मंडल आयोग सिफारिश कराने काम किया था। इसके चलते पिछड़े वर्ग को आजादी के 58 साल बाद 27 प्रतिशत का आरक्षण मिला। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल निषाद ने कहा कि अभी वक्त है। सभी पिछड़े वर्ग के लोग एकजुट होकर बसपा की सरकार बनाने में योगदान करें। ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा, सपा व कांग्रेस के लोग दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का आरक्षण खत्म कर देंगे। सम्मेलन को मूलचंद्र लोधी, रामशंकर लोधी, डा. राजकुमार कश्यप व मिथलेश पंकज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गंगाराम अंबेडकर, विधायक राधेलाल रावत, इरशाद खां, अनिल सिंह, शशांक शेखर सिंह, जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम, बाबूलाल रावत, रणधीर मौर्या, बहादुर पाल, अजय यादव, पिंटू पाल, सुनील निषाद, सुरेश पाल समेत तमाम बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंसेट-1
इन्होंने ली बसपा की सदस्यता
गोपाल पांडेय, विवेक तिवारी, मुकेश यादव, मोनू मिश्रा, रंजीता यादव, नईम खान, दुर्गेश सविता, रिजवान, मो. अनीश व अन्य।