फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Banks will be closed for three days from 24

24 से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Tue, 21 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 21 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for three days from 24
- फोटो : अमर उजाला

उन्नाव। यदि आपको बैंकों से संबंधित कोई जरूरी काम है तो 24 फ रवरी से पहले ही उन्हें निपटा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि 24 से 26 फरवरी बैंक बंद रहेंगे। तीन दिनों की बंदी आपके जरूरी कामों को प्रभावित कर सकती है। केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के आदेश ने लोगों को खूब परेशान किया। नोटबंदी के आदेश से बैंकों का काम प्रभावित हुआ। अपने ही खातों से पैसों की निकासी पर सीमा तय कर दी गई। जब तक बैंकों के हालात सुधरते तब तक विधानसभा चुनाव ने बैंकों की रफ्तार को धीमा कर दिया। चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार से बैंकों में काम ने रफ्तार पकड़ी लेकिन इस बीच दोबारा तीन दिन की बंदी लोगों को परेशान कर सकती है।

विज्ञापन


सभी बैंक 24 फ रवरी से लेकर 26 फ रवरी तक बंद रहेंगे। बैंकों द्वारा चस्पा की गई सूचना के तहत 24 फ रवरी को शिवरात्रि का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 25 फ रवरी को माह का चौथा शनिवार है। जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं अगले दिन यानी 26 फ रवरी को रविवार पड़ रहा है जिससे बैंक बंद रहेंगे। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ही बैंक खुलेंगे। ऐसे में अगर आपका बैंक में कोई जरूरी काम हैं और आप उसे टाल रहे हैं तो उसे शुक्रवार से पहले ही निपटा लीजिए। तीन दिनों तक बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed