फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bangarmau Kotwal suspended for violation of Corona Guide Line

कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन पर बांगरमऊ कोतवाल निलंबित

Thu, 23 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bangarmau Kotwal suspended for violation of Corona Guide Line
बांगरमऊ(उन्नाव)। कोरोना नियमों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर एसपी ने बांगरमऊ कोतवाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को बांगरमऊ कोतवाली का औचक निरीक्षण किया था। कार्रवाई से जिले के अन्य थानेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे पर शासन के निर्देश पर एसपी रोहन पी कनय ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में कोरोना को लेकर जारी शासन की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन उन्होंने इसकी समीक्षा भी की थी। जिसमें अचलगंज और बांगरमऊ कोतवाल को लापरवाही पर क्लास भी लगाई थी। मंगलवार को एसपी अचानक बांगरमऊ कोतवाली पहुंच गए। उन्हें कोविड हेल्प डेस्क पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। कोतवाली में तैनात गार्डों का रवैया उन्हें रास नहीं आया। कई पुलिस कर्मी बिना मास्क लगाए मिले। कोतवाली के बाहर सड़क से गुजर रहे लोग भी बिना मास्क के दिखे। इससे नाराज एसपी ने कोतवाल श्यामकुमार पाल को बुलाकर डांट लगाई और फिर उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed