{"_id":"6876ad1bfd10c48eeb0db35a","slug":"azad-club-unnao-became-volleyball-champion-unnao-news-c-221-1-uno1004-134044-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आजाद क्लब उन्नाव बनी वॉलीबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आजाद क्लब उन्नाव बनी वॉलीबॉल चैंपियन
Wed, 16 Jul 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच आजाद क्लब उन्नाव ने जीता। ट्राफी और ट्रैक सूट देकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सम्मानित किया। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा।
बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता चल रही है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम और आजाद क्लब उन्नाव टीम के बीच खेला गया। इसमें आजाद क्लब की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 27- 25 गोल से मैच जीतकर फाइनल ट्राफी अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.प्रियंक मौर्या और भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच किंग्सन इंटर काॅलेज और बेनहर के बीच खेला गया। इसमें किंग्सन टीम ने 4-1 से जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में केवी पैंथर 5-0 से जीत हासिल की। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि फुटबाॅल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला बुधावार को खेला जाएगा। इस दौरान खेलो इंडिया कोच कुशमेश कुमार, वॉलीबॉल कोच शशिकांत, जूडो कोच मनोज कुमार, क्रिकेट कोच शिवानी गुप्ता,आनंद मोहन, राजू,सोमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
रक्तदान शिविर में पहुंचीं, प्रसूताओं में बांटे फल
उन्नाव। सहकार भारती व भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की ओर से मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में फल वितरण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या दोपहर दो बजे महिला अस्पताल पहुंचीं। सीएमएस डाॅ.फौजिया अंजुम के साथ बैठक कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को फल वितरित कर उनका हाल जाना। इसके अलावा सीएमस को महिलाओं को पौष्टिक आहार देने की बात कही। वहीं रक्तदान शिविर रक्तदाताओं को प्रमाण देकर उनकी सराहना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, श्रीकांत तिवारी, सौरभ तिवारी, महिला अस्पताल की मैनेजर ममता,डॉ.तौसीफ व अन्य मौजूद रहे। (संवाद)