{"_id":"56fc27064f1c1ba47af006ca","slug":"awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज के परिषदीय स्कूल में डीएम सौम्या अग्रवाल, एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा, बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह, एसडीएम अर्चना द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड दिया। प्राइमरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में छात्रा अचल ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय व ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
एसपी नेहा पांडेय ने बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया। बीईओ मृत्युंजय यादव, सुनीता शुक्ला, विजयलक्ष्मी, दिवाकर सिहं, कमल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। डायट कैंपस के प्राथमिक स्कूल में डायट प्रवक्ता जय प्रकाश सिंह ने परीक्षा फल वितरण किया
विज्ञापन
इस दौरान प्रधान टीचर पूनम मिश्रा, बबिता मौजूद रहीं। नवाबगंज के प्राथमिक स्कूल बिचपरी में पीडी रामकृपाल चौधरी ने 147 छात्र-छात्राओं में परीक्षा फल का वितरण किया। यहां एबीआरसी विनय त्रिपाठी, प्रधान टीचर राखी द्विवेदी, अनुपमा व विजय सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी ब्लॉक के रहमतपुर में एबीआरसी आदित्य त्रिपाठी ने परीक्षा फल बच्चों में बाटा। प्रधान टीचर मो. हारुन, ग्राम प्रधान शशी सिंह, एसएमसी अध्यक्ष पार्वती आदि मौजूद रहीं। कस्तूरबा स्कूल व गौरा कठेरवा में एबीआरसी विनय त्रिपाठी ने रिपोर्ट कार्ड बांटा। ब्लॉक सिकंदरपुर करन के बेथर उच्च प्राथमिक स्कूल में इंचार्ज टीचर मनीषा सिंह के नेतृत्व में परीक्षा फल का वितरण किया।
बिछिया ब्लॉक के गजौली परिषदीय स्कूल में बीईओ उमाकांत कनौजिया ने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। यहां श्रुति सिंह, शशि, कल्पना, कमला, नजमा बेगम आदि मौजूद रहीं। इसी ब्लॉक के अजीतखेड़ा प्राथमिक स्कूल में पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव व प्रधान टीचर शालिनी बाजपेई ने बच्चों को परीक्षा फल वितरित किया। इस दौरान सहायक टीचर कंचन सिंह व एसएमसी अध्यक्ष पूनम यादव मौजूद रहीं। मियागंज के गांव सरंभा के प्राथमिक स्कूल में परीक्षा फल वितरण हुआ। बीईओ अरविंद कुशवाहा ने परीक्षा फल दिया। प्रधानाचार्या वंदना ने बेहतर अंकों बच्चों को टिप्स दिए।
पवई उच्च प्राथमिक स्कूल में ग्राम प्रधान रामखिलावन व प्रधान टीचर शैलेंद्र सिंह ने कक्षा आठ में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा रुची प्रजापति, दूसरे स्थान पर रहीं वैशाली शुक्ला, विशाल शर्मा व तीसरा स्थान पाने वाली छात्रा सोनी यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनुदेशक विश्वजीत द्विवेदी को अच्छे कार्य के लिए सम्माति किया गया। असोहा ब्लॉक के 140 प्राथमिक व 46 उच्चप्राथमिक स्कूलों में रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया। असोहा उच्च प्राथमिक स्कूल में डायट प्रचार्या की प्रतिनिधि के रुप मे प्रवक्ता अनुराधा वर्मा ने छात्रों को रिपोर्ट कार्ड दिए। रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ ही साक्षरता रैली निकाली गई। यहां एबीआरसी कपिल त्रिवेदी, उमेश गुप्ता, सुशील यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो संख्या: 30 यूएनओपी 17
परिचय- सिकंदरपुर करन ब्लॉक के कटरीपीपरखेड़ा प्राथमिक स्कूल में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे।
इंसेट
रैली निकाल जगाई शिक्षा की अलख
उन्नाव। ब्लॉक सिकंदरपुर करन के प्राथमिक स्कूल कटरी पीपरखेड़ा से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। यहां प्रधान टीचर रचना सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने हाथों में ‘बचपन से ही मेरा सपना, पढ़ना, लिखना और पढ़ाना, मजदूरी नहीं करेंगे हम, स्कूल जाकर पढ़ेंगे हम, चल बहना पढ़ बहना, अपनी दुनिया गढ़ बहना’ आदि स्लोगनों की तख्तियां लिए गांव में जाकर लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। रैली समापन के बाद स्कूल में स्कूल उत्सव मनाया गया। इसमें कक्षा पांच में पंजीकृत 37 में सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। यहां बच्चों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान एबीआरसी प्रदीप भदौरिया, वेद प्रकाशिनी सिंह, सुरेंद्र प्रकाश किरन अगिभनहोत्री, विनीता, कहकशा खातून, आशा यादव व एसएमसी अध्यक्ष विनोद मौजूद रहे।